जिला बैठक
भाजपा पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष ओझा भैया जी के नेतृत्व में, पश्चिम जिला के जिलाध्यक्ष आदरणीय श्री उमेश सिंह जी की अध्यक्षता में आयोजित जिला बैठक में सहभागिता का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी अभियानों एवं प्रस्तावित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी सकारात्मक व सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर जनकपुरी, विकासपुरी, तिलक नगर एवं उत्तम नगर से सभी छठ पूजा समितियों के अध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। दिल्ली में छठ पूजा के सफल आयोजन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं तथा सरकारी सहायता को और बेहतर, सुचारु एवं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने को लेकर भी विशेष विचार-विमर्श किया गया। आस्था, संस्कृति और सेवा के भाव के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प। 🚩 🚩💪