📖✨ “ सेवा ही मेरी पहचान ” — एक पुस्तक, एक विचार और जनसेवा का एक संकल्प 🇮🇳
📖✨ “ सेवा ही मेरी पहचान ” — एक पुस्तक, एक विचार और जनसेवा का एक संकल्प 🇮🇳 आज मेरे लिए बेहद भावुक, गौरवपूर्ण और यादगार अवसर रहा। 🙏 मेरी पुस्तक का विमोचन मेरे बड़े भाई एवं पूर्व निगम पार्षद आदरणीय श्री Ramesh Ambabta Ji के कार्यालय C-2 एवं मेरे निवास पर बड़े भाइयों और प्रिय साथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। 📚✨ इस अवसर पर दिनेश पांडेय जी, भाई अवधेश पांडेय जी, Anil भाई, Pavitra भाई, Anish भाई, अतुल भाई, दीपक भाई सहित सभी साथियों ने अपनी उपस्थिति से इस पल को और भी खास बना दिया। ❤️🙏 पुस्तक को पढ़कर आप सभी ने जिस आत्मीयता से स्नेह, आशीर्वाद और प्रोत्साहन दिया, वह मेरे लिए किसी भी सम्मान से कम नहीं है। यह मेरे लिए केवल पुस्तक का विमोचन नहीं, बल्कि सेवा के संकल्प को और मजबूती देने वाला एक भावनात्मक क्षण है। 🙏 मेरा सदैव प्रयास रहा है कि आया नगर की पहचान केवल समस्याओं से नहीं, बल्कि सेवा, सामाजिक एकता, सकारात्मक सोच और समाजहित में किए जा रहे कार्यों से हो। “सेवा ही मेरी पहचान” मेरे जीवन की उन वास्तविक यात्राओं और अनुभवों का संकलन है, जिनमें मुझे अलग-अलग रूपों में लोगों की सेवा करने और समाज के लिए कुछ बेहतर करने की प्रेरणा मिली। यह पुस्तक उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने मेरे सेवा-मार्ग को प्रेरणा और शक्ति दी। 🇮🇳 जनसेवा ही मेरा संकल्प। ❤️ जनसेवा ही मेरी पहचान।
04 Oct 2026 Aya Nagar Delhi